सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Cash and jewellery stolen from health officer's house

Hamirpur News: स्वास्थ्य अधिकारी के मकान से नकदी व जेवर चोरी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from health officer's house
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे के झलकारी बाई नगर में किराये से रहने वाले स्वास्थ्य अधिकारी के कमरे से चोरों ने नकदी और जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने कुछ लोगों पर चोरी की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

जनपद हाथरस के रतनगढ़ी निवासी प्रमोद शर्मा ने बताया कि वह कबरई क्षेत्र के सिंघनपुर बघारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह कबरई के झलकारी बाई नगर में अवधेश गुप्ता के मकान में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। उन्होंने बुधवार को थाने में तहरीर दी और बताया कि उनके कमरे से किसी ने 25 हजार रुपये और करीब तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं। उन्होंने दो लोगों पर चोरी की आशंका जताई है। एक अन्य घटना में विवेक नगर निवासी सुम्मन चौरसिया ने बताया कि उसकी बांदा तिराहे पर कोल्ड डि्रंक व जलपान की दुकान है। मंगलवार की रात वह दुकान बंद करके घर आ गया था। बुधवार की सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो वहां ताला टूटा मिला। जांच के बाद पता चला कि दुकान की गुल्लक से पांच हजार रुपये नकद व करीब 10 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया है। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed