Hamirpur News: सजी संवरी बैठी रही दुल्हन, मंडप में छोड़ कर भागा दूल्हा, पढ़ें पूरा मामला
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में एक परिवार की खुशियां गम में उस वक्त गम में तब्दील हो गई, जब दूल्हा ही शादी वाले दिन गायब हो गया। इससे वर और वधू पक्ष में हड़कंप मच गया। दुल्हन ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह समारोह से एक दूल्हा दुल्हन को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद श्रंगार के साथ अपने सजना का इंतजार कर रही युवती ने परिजनों के साथ राठ कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी है।
बिवांर थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया एक साल पहले राठ के बरदा गांव निवासी रामबाबू खंगार के साथ पुत्री का रिश्ता तय किया था। बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन से शादी होनी थी। समारोह के दौरान दुल्हन को मंडप में बैठा छोड़ कर रामबाबू भाग गया।
आरोप लगाया दहेज में तीन लाख नगद, बाइक और एक लाख का सामान मांगा। असमर्थता जताने पर मंडप से उठ कर भाग गया। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। दुल्हन और परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
195 जोड़ों ने समारोह में लिए फेरे
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 195 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। गायत्री परिवार के पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी की रस्में पूरी कराईं। बीएनवी इंटर कालेज के खेल मैदान में आयोजित समारोह में शादी के लिए राठ, सरीला, मौदहा, मुस्कुरा, सुमेरपुर, कुरारा, गोहांड ब्लॉक से 211 वर व वधुओं का रजिस्ट्रेशन हुआ था।
इसमें पंजीकृत 16 जोड़े नहीं पहुंचे। पहली वर माला वरदा की आराधना ने सरसई के राजेंद्र को पहनाई। खुशबू मनकीकला ने अखिलेश जालौन, पाना बहगांव ने कैलाश पिपरी, मंजू जल्ला ने रोशन आनंदपुर, रिचा धमना ने लक्ष्मण सिंह जालौन, जूली नौरंगा ने धीरेंद्र बंधौली को वर माला डाली।
समारोह की अध्यक्षता गोहांड ब्लाक प्रमुख अरविंद मुखिया ने की। विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, डीएम डॉ चंद्रभूषण त्रिपाठी, एसपी शुभम पटेल, ब्लॉक प्रमुख रामदुलारी अनुरागी, एसडीएम राठ पवन प्रकाश पाठक मौजूद रहे।