{"_id":"6a3040855f0bc88dcc07ef7c","slug":"dabangs-beat-up-four-people-fir-lodged-against-six-hamirpur-news-c-225-1-mah1012-126191-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दबंगों ने चार लोगों को पीटा, छह पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दबंगों ने चार लोगों को पीटा, छह पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना महोबकंठ के नैपुरा गांव निवासी दिनेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार सुबह आठ बजे वह पशुबाड़े में निर्माण करा रहा था। कुछ देर बाद वह भोजन करने के लिए घर आ गया। पशुबाड़े में उसकी दादी गिरजा, मां कुसुम और मिस्त्री थे। आरोप है कि तभी वहां संतोष व उसकी पत्नी रेखा आए और मिस्त्री को निर्माण करने से रोका। विरोध करने पर दोनों ने दादी व मां की पिटाई कर दी। इससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दूसरी घटना में थाना कबरई के उटियां गांव निवासी शांतनु सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छोटा भाई आशीष रास्ते से निकल रहा था। गांव में टंकी के पास क्रिकेट खेल रहे राहुल सिंह ने आशीष से अभद्रता कर दी। विरोध करने पर राहुल, अभय और मुन्ना ने आशीष को बल्ले से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अन्य घटना में थाना खन्ना के कुलकुआं गांव निवासी सजीवन ने छोटे भाई रामजीवन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।