{"_id":"6a304054a1e3be507f019e7e","slug":"fire-broke-out-in-a-closed-house-burning-goods-including-cash-and-jewellery-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141388-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बंद मकान में लगी आग, नकदी-जेवर समेत सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बंद मकान में लगी आग, नकदी-जेवर समेत सामान जला
विज्ञापन
फोटो15एचएएमपी-12 आग में जले सामान के अवशेष व राख। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। बिवांर थानाक्षेत्र के मुटनी गांव में रविवार रात बंद मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग से नकदी जेवर समेत अन्य सामान जल चुका था।
मुटनी गांव के उपरौस मोहल्ला निवासी हारून पुत्र हबीब खान रविवार को परिवार के साथ मौदहा में शादी में शामिल होने गए थे। रात करीब नौ बजे उनके बंद मकान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखे दो फ्रिज, आरओ मशीन, पंखा, कूलर, अलमारी समेत अन्य घरेलू सामान जल गया।
हारून ने बताया कि अलमारी में रखे उनकी बहन के तलाक में मिले 4.50 लाख रुपये, खेत बिक्री के दो लाख रुपये तथा मकान निर्माण के लिए रखे एक लाख रुपये जल गए। इसके अलावा करीब 10 तोला सोने-चांदी के जेवर भी आग की भेंट चढ़ गए। उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे पड़ोसियों ने फोन कर घटना की जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार आग से करीब 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। लेखपाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया गया है। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।