{"_id":"6a3040e4ec705eacc802c284","slug":"public-absent-from-public-welfare-camp-staff-kept-waiting-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141389-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जनकल्याण शिविर से जनता नदारद, इंतजार करते रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जनकल्याण शिविर से जनता नदारद, इंतजार करते रहे कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राठ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक सभागार में आयोजित जन कल्याण शिविर में जनता की भागीदारी बेहद कम रही। हालत यह रहे कि विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर कर्मचारी पूरे समय लोगों का इंतजार करते नजर आए।
शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और लाभार्थियों को जागरूक करने के लिए कई विभागों ने स्टॉल लगाए थे। शिविर के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिए जाना था। हालात यह रहे कि दोपहर 12.30 बजे तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। वहीं आम जनता भी नदारद रही। कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक का था।
इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित करना था। प्रचार-प्रसार न होने से लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं हुई। अधिकारियों व आम जनता के लिए लगाईं गईं कुर्सियां खाली पड़ीं रहीं। कुछ विभागों के कर्मचारियों ने शिविर में पहुंचकर अपने स्टॉल सजा लिए लेकिन लोगों के न पहुंचने पर वह भी मोबाइल में व्यस्त रहे। शिविर का आयोजन ब्लॉक परिसर में पंडाल लगाकर होना चाहिए था जबकि इसे सभागार में लगाया गया। लोगों के वहां से गुजरने पर भी जानकारी नहीं हो पाई। वहीं खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि ब्लॉक के अधिकारियों का मुख्यालय में प्रशिक्षण था। जिसमें शामिल होने गए थे। कहा कि शिविर आयोजित किया गया था।