सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two people, including a bike mechanic, died in the accident.

Hamirpur News: हादसे में घायल बाइक मिस्त्री समेत दो की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a bike mechanic, died in the accident.
फोटो 15 एचएएमपी06 मृतक प्रभाकर यादव। स्रोतः परिजन
विज्ञापन
राठ। तीन दिन पहले बाइक सामने से आए कुत्ते से टकरा गई थी। हादसे में घायल बाइक सवार मिस्त्री की रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी घटना में डिवाइडर से बाइक टकराने से घायल हुए युवक ने भी दम तोड़ दिया।


कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव निवासी विक्रम ने बताया कि पिता धीरेंद्र राजपूत (57) बाइक मिस्त्री थे। चरखारी थानाक्षेत्र के गौरहरी गांव में दुकान किए थे। शुक्रवार शाम दुकान बंद कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। टिकरिया गांव के पास सड़क पर कुत्ता आने से बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया था जहां से झांसी रेफर कर दिया गया। रविवार रात झांसी में इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। धीरेंद्र की मौत से पत्नी उर्मिला, बेटे जयप्रकाश और विक्रम बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगर के भटियाना मोहल्ला निवासी प्रभाकर यादव (38) मोहल्ले के ही भरत यादव के साथ तीन दिन पहले इलाज कराने छतरपुर जा रहे थे। पनवाड़ी मार्ग पर बसेला गांव के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में प्रभाकर घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी से उरई रेफर किया। उरई से कानपुर फिर कानपुर से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। रविवार को ग्वालियर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed