सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dumper broke down on Kanpur-Sagar highway, causing a two and a half hour traffic jam

Hamirpur News: कानपुर-सागर हाईवे डंपर खराब, ढाई घंटे लगा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dumper broke down on Kanpur-Sagar highway, causing a two and a half hour traffic jam
फोटो 17 एचएएमपी 41- कानपुर-सागर हाईवे पर पलटा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर सुबह एक ट्रक अनियंत्रित हो रेलिंग तोड़ता हुआ 80 फीट नीचे गिर गया। बचाव कार्य के दौरान हाईवे पर यातायात बाधित रहा। वहीं दोपहर डेढ़ बजे एक डंपर यमुना पुल पर खराब हो गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबीं कतारें लग गईं। हाईवे जाम हो गया। ढाई घंटे तक लगे जाम में हजारों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। 42 डिग्री की गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा। क्रेन की मदद से 3:30 बजे यातायात बहाल हो सका।
Trending Videos

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे राठ तिराहा के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक चालक की गलती के चलते पलट गया। ट्रक करीब 80 मीटर रेलिंग तोड़कर हाईवे के नीचे गिर गया। मोटर मालिक ने प्रशासन को सूचना दिए बिना ही दो क्रेन मशीन लगाकर ट्रक को सड़क से हटाने में जुट गए। इससे जाम लग गया। इसी बीच यमुना पुल पर एक डंपर खराब हो गया। जब तक एनएचएआई व यातायात टीमें उसे खींचकर पुल से बाहर किया कि इधर राठ तिराहा से लेकर बेतवा पुल तक भीषण जाम लग गया। दोपहर दो बजे 42 डिग्री तापमान पर राहगीर सड़क पर बेहाल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एनएचएआई व यातायात टीम ने उक्त मोटर मालिक को खूब खरी-खोटी सुनाई और क्रेन मशीनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। जाम लगा देख एक ट्रक चालक बेतवा पुल पर गाड़ी बंद कर सो गया। आधा घंटा टीमें इसी में परेशान रहीं कि आखिर कौन सी गाड़ी खराब हो गई, लेकिन जब देखा गया तो चालक जाम के चलते ट्रक में ही सोता मिला। जैसे ही दोपहर साढ़े तीन बजे इधर यातायात बहाल हुआ कि उधर कानपुर सीमा में अज्योरी टोल के पास सड़क हादसा हो गया। इन समस्याओं के चलते करीब ढाई घंटे हाईवे जाम रहा। इस बीच राहगीरों को कड़ी धूप में परेशानी उठानी पड़ी।
यातायात प्रभारी अशित कुमार ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे यमुना पुल पर एक ट्रक खराब हो गया, वहीं राठ तिराहा पर बिना सूचना के ट्रक को निकाला जाने लगा। इससे जाम की स्थिति बन गई। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल करा दिया गया है।

फोटो 17 एचएएमपी 41- कानपुर-सागर हाईवे पर पलटा ट्रक। संवाद

फोटो 17 एचएएमपी 41- कानपुर-सागर हाईवे पर पलटा ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed