फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Forest department alerted by information about crocodile at Betwa Ghat

Hamirpur News: बेतवा घाट पर मगरमच्छ की सूचना से वन विभाग सतर्क

Sat, 01 Aug 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Forest department alerted by information about crocodile at Betwa Ghat
फोटो 01 एचएएमपी 41- बेतवा नदी स्थित पक्का घाट पर टापू में बैठा मगरमच्छ। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन


सरीला। जलालपुर थानाक्षेत्र के बेतवा नदी स्थित पक्का घाट पर मगरमच्छ होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस सतर्क हो गई है। स्थानीय निवासी नत्थू सिंह ने इसकी जानकारी जलालपुर पुलिस के उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह को दी। इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। वन क्षेत्राधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि वन दरोगा अमर सिंह और वन रक्षक सुनील कुमार गौड़ को घाट पर निगरानी के लिए लगाया गया है। मगरमच्छ दिखाई देने पर उसका रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। हालांकि, वन विभाग को अब तक मौके पर मगरमच्छ दिखाई नहीं दिया है। सावन में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जल भरने को देखते हुए घाट पर निगरानी बढ़ा दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed