फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sir! I have illegal occupation in my lease, they don't let me build a colony

Hamirpur News: साहब! मोरे पट्टा मा अवैध कब्जा है, काॅलोनी नहीं बनावे देत आएं

Sat, 01 Aug 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sir! I have illegal occupation in my lease, they don't let me build a colony
फोटो 01 एचएएमपी 28- जिला स्तरीय समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद
- जिला स्तरीय समाधान दिवस पर आई कुल 56 शिकायतों में मात्र नौ का हुआ निस्तारण
विज्ञापन



10 सालों से नहीं कर पा रहे मतदान
फोटो 01 एचएएमपी 28- जिला स्तरीय समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद


संवाद न्यूज एजेंसी


मौदहा (हमीरपुर)। जिलास्तरीय समाधान दिवस पर शनिवार को आए एक दिव्यांग ने डीएम से कहा कि मोरे पट्टा मा कब्जा करें हैं, काॅलोनी नहीं बनावे देत आएं, कहां जाएं। इस पर डीएम ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि आज से ही कॉलोनी का निर्माण कार्य शुरू करें, यदि कोई परेशान करे तो एसडीएम को फोन कर देना, आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
वहीं नगर से लगे काछिन डेरा निवासी महिलाओं ने बताया कि वह लोग बीते 10 वर्षों से कहीं वोट नहीं डाल पा रहे हैं और न ही कोई सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने नगर पालिका में डेरा को शामिल करने की मांग की है। वहीं, रीवन गांव प्रधान प्रतिनिधि शिवप्रकाश सहित 100 से अधिक ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण की गई जमीन का मुवावजा बढाने की मांग की है। कुल 56 शिकायतों में मात्र नौ का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। मौके पर एसडीएम करनवीर सिंह, सीओ राजकुमार पांडेय, ईओ सीमा तोमर, बीडीओ संतोष कुमार, जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर समेत सभी विभागों के आलाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------

फोटो 01 एचएएमपी 29- नंदकिशोर।

दो वर्षों से भटक रहा न्याय के लिए

समाधान दिवस में आए नायकपुरवा गांव निवासी दिव्यांग नंदकिशोर ने डीएम अभिषेक गोयल को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह दो वर्षों से न्याय के लिए भटक रहा है। कमिश्नर साहब के यहां से कागज आया है, उसमें पट्टे पर उसका कब्जा दिखाया है। बीते जनवरी में उसको काॅलोनी की पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये मिले हैं। सचिव कह रहे हैं कि जल्द काॅलोनी बनवाओ, लेकिन उसमें कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसके चलते वह कॉलोनी का निर्माण नहीं करा पा रहा है। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

समाधान में मोबाइल पर व्यस्त दिखे अधिकारी


फोटो 01 एचएएमपी 30- राठ तहसील के समाधान दिवस में मोबाइल फोन पर व्यस्त अधिकारी। संवाद


राठ। तहसील सभागार में शनिवार को सीडीओ अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 87 शिकायतें आईं। मौके पर छह का ही निस्तारण हो सका। ज्यादातर अधिकारी मोबाइल फोन पर ही व्यस्त रहे। स्वर्णकार समाज धर्मशाला के अध्यक्ष सुरेश सोनी के नेतृत्व में पहुंचे समाज के लोगों ने बताया कि धर्मशाला के बगल से पीडब्ल्यूडी द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है।
-----------



तीसरी बार आए समाधान में, समस्या जस की तस

फोटो 01 एचएएमपी 31- सदर तहसील में शिकायतें सुनते एसडीएम व सीओ। संवाद

हमीरपुर। शासन की मंशा को जिला प्रशासन पानी फेर रहा है। फरियादी बार-बार संपूर्ण समाधान दिवस में आकर न्याय की गुहार लगाते हैं और जिम्मेदार जांच का हवाला देकर लौटा देते हैं। इससे फरियादियों का समाधान दिवस से मोह भंग होता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सदर तहसील में देखने को मिला। जमीन की पैमाइश कराने के लिए तीसरी बार संपूर्ण समाधान दिवस पर आए फरियादी ने कहा कि तीसरी बार समाधान दिवस में आकर गुहार लगाई है, लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। समाधान दिवस में कुल आईं 60 शिकायतों में चार का मौके पर निस्तारण हो सका।
----------
फोटो 01 एचएएमपी 32- रघुनाथ।

खतौनी में नाम और नहीं मिल रहा कब्जा

सुमेरपुर के गुरगुज मोहल्ला निवासी रघुनाथ व रामेश्वर साहू ने बताया कि उनके गाटा संख्या में कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं और मौके पर नाप नहीं होने दे रहे हैं। झगड़ा-फसाद करने लगते हैं। इससे आजिज होकर उन्होंने तीन बार समाधान दिवस पर और दो बार डीएम को एवं एसडीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। यह किस बात का समाधान दिवस है।

----------
फोटो 01 एचएएमपी 33- कीरत व उसकी पत्नी।

ग्राम प्रधान उनकी जमीन पर करा रहा निर्माण

कुरारा क्षेत्र के बचरौली गांव निवासी पीड़ित कीरत व उसकी पत्नी से समस्या पूछने पर वह दोनों दहाड़े मारकर रोने लगे। बताया कि उनकी घरौनी जमीन पर ग्राम प्रधान व सचिव अवैध निर्माण करा रहे हैं। इनसे परेशान होकर उसके दो भाई गांव से पलायन कर गए हैं। उसे न्याय नहीं मिला तो वह भी अपने बुजुर्ग पिता सहित गांव से पलायन करने को मजबूर होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

फोटो 01 एचएएमपी 28- जिला स्तरीय समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद

फोटो 01 एचएएमपी 28- जिला स्तरीय समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed