{"_id":"6a6e39e0b84184a20107b83a","slug":"books-meant-for-distribution-among-children-are-being-sold-as-scrap-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-143282-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: रद्दी में बेची जा रहीं बच्चों में वितरण के लिए आईं किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: रद्दी में बेची जा रहीं बच्चों में वितरण के लिए आईं किताबें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
= इटौरा ग्राम प्रधान ने प्रधानाध्यापक पर लगाए गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ (हमीरपुर)। इटौरा गांव के प्रधान ने परिषदीय विद्यालय की प्रधानाध्यापक पर बच्चों के लिए आईं किताबों को रद्दी में बेचने का आरोप लगाया है। एबीएसए ने मामले में जांच व कार्रवाई की बात कही है।
क्षेत्र के इटौरा गांव के प्रधान राजेंद्र सिंह ने शनिवार को एसडीएम चित्रा निर्वाल को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि गांव में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक लगातार तीन दिन से बच्चों को बांटने वाली किताबें व अन्य दस्तावेज रद्दी के भाव कबाड़ियों को बेच रहीं हैं। जिसका वीडियो और फोटो उनके पास मौजूद है। बताया कि बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान न देकर मोबाइल फोन पर व्यस्त रहती है। ग्राम प्रधान होने के नाते जब विरोध किया तो अभ्रद भाषा का प्रयोग करतीं हैं। एसडीएम से जांच कर कार्यवाही व प्रधानाध्यापक का स्थानांतरण करने की मांग की है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाइक सवार दो युवक बोरे में कुछ भरकर विद्यालय से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। एबीएसए शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि जानकारी मिली है। सोमवार को विद्यालय पहुंचकर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।