{"_id":"6a6e3a101187a1455b05062f","slug":"roadways-buses-will-depart-for-their-routes-only-after-undergoing-safety-checks-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-143284-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: रोडवेज बसों की सुरक्षा जांच के बाद होगी रूट पर रवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: रोडवेज बसों की सुरक्षा जांच के बाद होगी रूट पर रवानगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फायर यंत्र, फर्स्ड एड बॉक्स, टायर और यांत्रिक स्थित की होगी अनिवार्य जांच
- घटनाओं से सबक लेकर निगम ने लिया सख्त निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। रोडवेज डिपो की बसों में आए दिन हो रही घटनाओं को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। अब सुरक्षा मानकों की जांच के बिना कोई भी बस रूट पर नहीं भेजी जाएगी। इसके लिए डिपो में दो सदस्यीय जांच टीम गठित है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही बसों का संचालन किया जाएगा।
परिवहन निगम के अनुसार, हमीरपुर डिपो में संचालित 81 निगम बसों की चरणबद्ध तरीके से जांच की जाएगी। सभी बसों में अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, टायरों की स्थिति और अन्य यांत्रिक पहलुओं की जांच अनिवार्य होगी। निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली बसों का संचालन रोक दिया जाएगा।
डिपो के बेड़े में 69 बसें नई हैं। इनमें छह मिनी बसें हैं। वहीं, करीब 12 बसें जर्जर श्रेणी में हैं। इनका दिसंबर 2026 से मानक पूरा हो रहा है। इसके लिए निगम ने संबंधित डिपो से सूचना मांगी है। इन्हें अब लंबी दूरी के मार्गों पर नहीं भेजा जाएगा। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए लंबी दूरी के रूटों पर नई बसें संचालित की जाएंगी, जबकि पुरानी बसों को स्थानीय मार्गों पर लगाया जाएगा। यात्रियों ने भी लंबे समय से जर्जर बसों में सफर को लेकर शिकायतें की हैं। उनका कहना है कि किराया बढ़ने के बावजूद बसों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है और लंबी यात्रा में अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
एआरएम आरपी साहू ने बताया कि सुरक्षा मानकों की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित है। 12 बसें ही पुरानी बची हैं। वह भी दिसंबर से अपना मानक पूरा कर रही हैं। निगम को सूचना बनाकर भेजी जा रही है। सुरक्षा मानकों की जांच के बाद ही बसों को रवाना किया जाता है।