फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two groups clashed after a reel was made and posted on Instagram; five arrested

Hamirpur News: रील बनाकर इंट्राग्राम में डालने पर दो पक्ष भिड़े, पांच गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two groups clashed after a reel was made and posted on Instagram; five arrested
कुरारा (हमीरपुर)। रील बनाकर इंस्टाग्राम में अपलोड करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने महिला उपनिरीक्षक की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बे के बेरी रोड स्थित भांग के ठेके के सामने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे रील बनाकर इंस्टाग्राम में अपलोड करने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरु हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और महिला उपनिरीक्षक अंजली शर्मा की तहरीर पर थाना कुरारा में 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रिंस दीक्षित ने बताया कि इंस्टाग्राम में रील अपलोड करने, स्टेट्स लगाने व अपना वर्चस्व कायम रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed