{"_id":"69975e372df84200e10d2865","slug":"gahrauli-team-became-the-winner-of-the-under-18-cricket-tournament-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-136364-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गहरौली टीम बनी अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गहरौली टीम बनी अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो20एचएएमपी 28- विजेता टीम को पुरस्कार देते अतिथि। संवाद
खरेला को 16 रन से हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
गहरौली (हमीरपुर)। गांव के मैदान में आयोजित अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गहरौली टीम ने खरेला को 16 रन से हराया। जीत के साथ ही ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैच के बाद कमेटी व मुख्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साह बढ़ाया।
फाइनल मुकाबले में गहरौली टीम के कप्तान अंशुमान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर में टीम ने 130 रन बनाए। टीम की ओर से पोलार्ड ने 40 रन और मुन्ना ने 33 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरेला की टीम गहरौली की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी। हालांकि खरेला के बल्लेबाजों ने तेज शुरूआत की और मैदान पर कुछ बेहतरीन शॉट खेले। रनगति को आखिरी समय तक नहीं गिरने दिया, बस निरंतर अंतराल पर गिरते रहे और पूरी टीम 10 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट बो गईष खरेला की ओर से सौरभ ने सर्वाधिक 46 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
समापन अवसर पर विमलेश गुरुदेव, धरमपाल नेता, योगेश तिवारी (थाना प्रभारी) और कमलेश दीवान ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार दिया। वहीं दूसरी तरफ उपविजेता टीम को भी रनर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच में अंपायर की भूमिका सुनील राजपूत और आशीष राजपूत ने निभाई। कमेंट्री उमाकांत तथा स्कोरिंग सुमित पंडित ने की। टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर खेल प्रेमियों ने कमेटी की सराहना की।
Trending Videos