सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The MLA raised the issue of tree felling in the House.

Hamirpur News: विधायक ने सदन में उठाया पेड़ों की कटान का मुद्दा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The MLA raised the issue of tree felling in the House.
विज्ञापन
19 एचएएमपी 17- विधानसभा सदन में क्षेत्र के मुद्दे पर बोलती राठ विधायक मनीषा अनुरागी। स्वयं
Trending Videos

- विराट सागर परियोजना व राजकीय इंटर कालेज की मांग रखी


संवाद न्यूज एजेंसी


राठ। बजट सत्र में बुंदेली भाषा में अपनी बात रखते हुए विधायक मनीषा अनुरागी ने क्षेत्र में हो रहे पेड़ों की कटान पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं विराट सागर परियोजना व सरीला में राजकीय बालिका इंटर कालेज की मांग उठाई।
विधायक ने कहा कि राठ व सरीला तहसील पहाड़ी बांध से सिंचित है। जिसमें रोस्टर के हिसाब से मात्र 15 दिन ही पानी मिल पाएगा। 2011 में धसान नदी पर विराट सागर बांध परियोजना बनने का प्रस्ताव था। इस परियोजना के पूरा होने पर हमीरपुर सहित जालौन, झांसी व महोबा जनपद के किसान लाभान्वित होंगे। सरीला में राजकीय बालिका इंटर कालेज की स्थापना की मांग रखते हुए विधायक ने कहा कि इससे बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। बाहर जाकर पढ़ाई करने में असमर्थ बालिकाएं लाभान्वित होंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही पेड़ों की कटान पर विधायक ने कहा कि बुंदेलखंड में अधिकांश पेड़ छूट की प्रजाति के ही हैं। इन पेड़ों की कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केन वेतवा लिंक परियोजना व जल जीवन मिशन से बुंदेलखंड की प्यास बुझाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed