{"_id":"69975c5e5b6830739e033df7","slug":"mau-won-the-trophy-by-defeating-kharela-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-136342-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खरेला को हरा मऊ ने कब्जाई ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खरेला को हरा मऊ ने कब्जाई ट्रॉफी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो19एचएएमपी 05- विजेता टीम को पुरस्कार देते मुख्य अतिथि। संवाद
विजेता व उपविजेता टीमों को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सरीला (हमीरपुर)। तुरना गांव के मैदान पर बुधवार को खेले गए 20 ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मऊ (महेरा) ने खरेला को पांच विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस रोमांचक फाइनल के साथ टूर्नामेंट का समापन हो गया।
टॉस जीतकर खरेला ने पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। नसीम ने 65 रनों की शानदार पारी खेली। मऊ (महेरा) के हरसल ने चार ओवर में महज 20 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ (महेरा) ने 135 रन बनाकर पांच विकेट से जीत हासिल की। अरसल ने 68 और मिथुन ने 45 रनों की उम्दा पारियां खेलीं। खरेला की ओर से छोटू ने 3 विकेट लिए। हरसल को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए खरेला के ऋषि को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
विजेता टीम को 21 हजार रुपये और शील्ड, जबकि उपविजेता को 11 हजार रुपये व शील्ड भेंट की गई। मुख्य अतिथि सत्य राजपूत, रणजीत राजपूत, धीरेंद्र प्रधान, राजू कोटेदार व मंगल प्रधान रहे। अंपायर अतर सिंह व मनोज अध्यापक थे। कमेंट्री धीरेंद्र राजपूत (बरदा) व खिलना राजपूत (तुरना) ने की। आयोजन समिति में रविंद्र चौधरी, मोहित राजपूत, मनोज राजपूत, अतर सिंह, भूपेंद्र राजपूत, प्रदीप राजपूत, आकाश राजपूत व अंकित परिहार शामिल रहे।
Trending Videos