सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three people including a bike rider injured in a road accident

Hamirpur News: मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार समेत तीन घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three people including a bike rider injured in a road accident
विज्ञापन
कुरारा। कालपी-हमीरपुर हाईवे पर झलोखर गांव के पास बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग हुए मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को इलाज के सीएचसी भेजा। बाइक सवार महिला समेत दो घायलों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। बृहस्पतिवार को थानाक्षेत्र के पारा गांव निवासी विनोद 20 पुत्र राजाराम, शांति 27 पत्नी रामशंकर को बाइक में बैठाकर कस्बे की ओर आ रहा था। बाइक सवार जैसे ही हमीरपुर-कालपी हाईवे पर झलोखर गांव के पास पहुंचे बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। सड़क हादसे में दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसीप्रकार सुमेरपुर कस्बा निवासी शंकर 50 वर्ष पुत्र मैयादीन सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने घायल बाइक सवार विनोद व शांति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed