{"_id":"69a5e8cab920fa0efd0ea74f","slug":"gulf-war-worries-maudaha-families-dampens-holi-ramadan-spiritsgulf-war-worries-maudaha-families-dampens-holi-ramadan-spirits-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-136931-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खाड़ी में युद्ध से मौदहा के परिवार चिंतित, होली-रमजान का उत्साह फीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खाड़ी में युद्ध से मौदहा के परिवार चिंतित, होली-रमजान का उत्साह फीका
विज्ञापन
फोटो 02 एचएएमपी 29- अमित दुबई में मौजूद अपने छोटे भाई सुमित से बात करते हुए। संवाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और गोलाबारी की खबरों ने क्षेत्र के उन परिवारों की चिंता बढ़ा दी है, जिनके सदस्य विदेशों में मजदूरी कर रहे हैं। कस्बे व ग्रामीण इलाकों में होली और रमजान-ईद जैसे त्योहारों के माहौल के बीच इस बार उत्साह फीका नजर आ रहा है।
हिंदू समुदाय होली की तैयारियों में जुटा था, वहीं मुस्लिम परिवार रमजान और आगामी ईद की खुशियां मना रहे थे, लेकिन खाड़ी से आ रही खबरों ने सबके चेहरों पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय युवक यूएई, सऊदी अरब, कतर आदि देशों में कार्यरत हैं।
शासन के निर्देशों पर प्रशासन ने क्षेत्र में सर्वे शुरू कर दिया है। खाड़ी देशों में नौकरी करने वालों के परिवारों को चिह्नित कर जानकारी एकत्र की जा रही है। मौदहा विकासखंड के गुसियारी गांव के ही करीब चार सौ युवक खाड़ी में परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।
गांव निवासी सुमित ने दुबई से अपने भाई अमित को फोन पर बताया कि बुर्ज खलीफा के निकट कार्यरत उसे दुबई प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर रखा है। बाहर निकलने की अनुमति फिलहाल नहीं है। उन्होंने अपील की कि भारत सरकार का कोई फॉर्म या सूचना आए तो भरें, ताकि जरूरत पर सुरक्षित वापसी हो सके।
इसी गांव के कलंदर शेख ने रियाद (सऊदी अरब) में शॉपिंग मॉल पर कार्यरत तीन पुत्रों से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने कहा कि सब सुरक्षित हैं और नियमित काम कर रहे हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।
मौदहा तहसील क्षेत्र के ग्राम मांचा, कम्हरिया, मुटनी, नारायच, परछा, मदारपुर, गुसियारी सहित आधा दर्जन मुस्लिम गांवों के बेरोजगार युवक खाड़ी देशों में अधिक संख्या में है l
उप जिलाधिकारी करनवीर सिंह ने बताया कि प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि जिनके परिजन विदेशों में हैं, वे जानकारी दें। इससे शासन स्तर पर सहायता मिलेगी। अफवाहों से दूर रहें और शांति बनाए रखें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में विभिन्न देशों में काम के सिलसिले में गए भारतीयों की मदद को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटाने को लेकर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसमें खाड़ी के देशों में रहने वालों की जानकारियां जुटाई जा रही हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार ने बताया कि ईरान-इजरायल संघर्ष में जनपद के प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद के जो नागरिक खाड़ी के देशों में प्रवास कर रहे हैं या किसी कारणवश फंसे हुए हैं, उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
Trending Videos

फोटो 02 एचएएमपी 29- अमित दुबई में मौजूद अपने छोटे भाई सुमित से बात करते हुए। संवाद- फोटो : संवाद