सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Festival inaugurated amidst colourful lights

Hamirpur News: रंग बिरंगी रोशनी के बीच हुआ हमीरपुर महोत्सव का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 24 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur Festival inaugurated amidst colourful lights
फोटो23एचएएमपी 31 फीताकाटते सदर विधायक व अन्य। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। रंग बिरंगी रोशनी के बीच हमीरपुर महोत्सव का सोमवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी कला का जादू बिखेरा। देर शाम को लखवीर सिंह लक्खा के भजनों पर श्रोता झूमते रहे।
Trending Videos


विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, डीएम घनश्याम मीना, एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने हमीरपुर महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद रॉकेट छुड़ाया गया। रॉकेट छूटते ही उसने निकली रंगबिरंगी रोशनी देखकर बच्चे खुश हो गए। इसके बाद मलखंब में एक से बढ़कर एक करतब कलाकारों की ओर से दिखाए गए। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। साढ़े आठ बजे के बाद से लखवीर सिंह लक्खा ने प्रथम पूज्य गणेश की वंदना के साथ मां की अराधना की। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या की शुरुआत से ही दर्शक मंत्रमुग्ध रहे। मां के गीतों ने पंडाल में मौजूद लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। मैया की चोला है रंग ला गीत पर खूब तालियां बजी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकारी विभागों के लगे स्टॉल
परिसर में सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए। इसमें वन विभाग, मत्स्य विभाग, होम्योपैथिक, नेडा, पंचायती राज विभाग, आ?ुष्मान भारत, बेसिक शिक्षाविभाग, नगर पालिका परिषद हमीरपुर का स्वच्छ भारत मिशन, खाद्य सुरक्षा से लेकर अन्य स्टॉल लगाए गए। वहीं दूसरी तरफ हैंडमेड वस्तुओं के स्टॉल सजे थे तो वहीं कपड़ों के भी स्टॉल सजे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सभी का अवलोकन किया।


महोत्सव के पहले दिन भूख से तड़पे दुकानदार
हमीरपुर। महोत्सव के पहले दिन सुबह से लेकर दोपहर तीन बजे तक उन्हें न तो भोजन मिला और न ही चाय-नाश्ते की कोई व्यवस्था की गई। महोबा से आए दुकानदार भगवान सिंह राजपूत ने बताया कि उन्होंने पत्थर से बने सामान का स्टॉल लगाया है, लेकिन दोपहर तीन बजे तक भोजन की कोई व्यवस्था नहीं हुई। वहीं, सीतापुर से आए दुकानदार शादाब ने कहा कि सुबह से अब तक चाय-नाश्ता तक नहीं मिला, जिससे काफी दिक्कत हुई। हालांकि पहला दिन है शायद इसलिए व्यवस्था गड़बड़ रही है।

फोटो23एचएएमपी 31 फीताकाटते सदर विधायक व अन्य। संवाद

फोटो23एचएएमपी 31 फीताकाटते सदर विधायक व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed