{"_id":"69b5a809af55d9af5e0c76c8","slug":"injured-worker-dies-during-treatment-in-kanpur-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-137361-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: घायल मजदूर की कानपुर में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: घायल मजदूर की कानपुर में इलाज के दौरान मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। बेतवा नदी किनारे बालू खनन करते समय बुधवार को एक टीला ढह गया। नीचे दबकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार रात दो बजे कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
ललपुरा थानाक्षेत्र के सहुरापुर गांव निवासी मजदूर रंजीत निषाद बुधवार को अपने चचेरे भाई के साथ बेतवा नदी के किनारे सुबह बालू खनन के लिए गए थे। फावड़े से खुदाई करते समय एक बालू का टीला अचानक भरभराकर ढह गया। टीले के नीचे दबकर रंजीत घायल हो गया। साथी मजदूरों ने मलबा हटाते हुए उन्हें बाहर निकाला। परिजन गंभीर हालत में सीएचसी लेकर गए यहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने घायल को कानपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। इस संबंध में ललपुरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
पत्नी दृष्टिबाधित व हाथों से विकलांग
चाचा शिवलाल निषाद ने बताया रंजीत तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। दोनों भाइयों की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो गई। पिता सुखलाल की पांच साल पहले मौत हो गई। रंजीत अपने नाम कुछ जमीन में खेती कर व खाली समय में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता रहा है। रंजीत की पत्नी संपत दृष्टिबाधित व हाथों से दिव्यांग है।
Trending Videos