{"_id":"699c9f4ca69bc061a10e81c4","slug":"on-the-first-night-of-the-wedding-the-bride-said-i-love-someone-else-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-136529-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: शादी की पहली रात बोली दुल्हन, किसी और से करती हूं प्यार..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: शादी की पहली रात बोली दुल्हन, किसी और से करती हूं प्यार..
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। शादी की पहली रात दूल्हे से बोली दुल्हन, मैं किसी और से प्यार करती हूं, घरवालों ने जबरन शादी करा दी है। यह सुनते ही दूल्हा सकते में आ गया और मामला कोतवाली तक पहुंच गया। सोमवार की शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो सका।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती गोहांड में अपने मामा के यहां रहती थी। परिजनों ने कस्बा निवासी युवक से उसका रिश्ता तय कर दिया। शनिवार रात नगर के एक विवाह घर से धूमधाम से शादी की रस्में हुई। रविवार सुबह दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कर घर ले गया। सोमवार को कोतवाली में दूल्हे ने बताया कि रात 10 बजे वह जब कमरे में पहुंचा तो उसकी पत्नी किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। दुल्हन को किसी दूसरे युवक से प्रेमालाप करते देख वह सन्न रह गया। जब उसने पूछा तो दुल्हन ने बताया कि वह दूसरे लड़के से प्यार करती है। परिजनों ने मारपीट कर इस शादी के लिए मजबूर किया है। उसने उसके साथ रहने से इन्कार कर दिया। ससुरालियों ने बदनामी होने की बात कह समझाने का प्रयास किया पर वह अपनी जिद पर अड़ी रही। सोमवार को मामला कोतवाली पहुंचा, जहां दोनों पक्ष आपस में सुलह का प्रयास करते रहे। कोतवाल राकेश कुमार ने कहा कि दोनों पक्ष थाने आए थे। तहसील में हलफनामा बनवाने की बात कहकर चले गए हैं।
Trending Videos