सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ramadan gives the message of worship, patience and humanity.Ramadan gives the message of worship, patience and humanity.

Hamirpur News: इबादत, सब्र और इंसानियत का पैगाम देता है रमजान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Ramadan gives the message of worship, patience and humanity.Ramadan gives the message of worship, patience and humanity.
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। माहे रमजान इस्लाम धर्म में रहमत, मग़फिरत और निजात का मुबारक महीना माना जाता है। इस पाक महीने की शुरुआत के साथ ही मुस्लिम समाज में इबादत, संयम और नेकियों का विशेष माहौल बन जाता है।
Trending Videos

मौलाना रियाजुल हसन के अनुसार, रमज़ान में रोज़ा फ़र्ज़ है, जिसमें सहरी से इफ्तार तक खाने-पीने से परहेज़ कर अल्लाह की इबादत की जाती है, और हर नेकी का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। रमज़ान की एक रात शबे-क़द्र हजार महीनों से बेहतर बताई गई है, जिसकी इबादत का विशेष महत्व है। इस दौरान मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ अदा की जाती है, वहीं लोग कुरआन की तिलावत, ज़िक्र और दुआओं में समय बिताते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमज़ान का पहला अशरा रहमत, दूसरा मग़फिरत और तीसरा जहन्नम से निजात का होता है, और रोज़ेदार को इफ्तार कराने वाले को भी रोज़े के बराबर सवाब मिलता है। कुल मिलाकर, यह महीना सब्र, त्याग, आत्मसंयम, इंसानियत, भाईचारे और नेक रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed