{"_id":"6a440a4cddcf41c0c40bbcd6","slug":"second-phase-of-the-school-chalo-abhiyan-begins-today-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-141976-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दूसरे चरण का स्कूल चलो अभियान आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दूसरे चरण का स्कूल चलो अभियान आज से शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। गर्मी की छुट्टी समाप्त होने के बाद सभी परिषदीय स्कूल खुल चुके हैं। आज एक जुलाई से दूसरे चरण का स्कूल चलो अभियान शुरू होगा। बीएसए ने बैठक कर सभी बीईओ, एसआरजी व एआरपी को शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए जरूरी निर्देश दिए हैं।
बीएसए मुकेश खरवार ने एक से 15 जुलाई तक चलने वाले स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में लक्ष्य के अनुसार सभी बच्चों के नामांकन कराने का निर्देश दिया। साथ ही कायाकल्प योजना के तहत शौचालय, टायलीकर, किचन सेट व बाउंड्रीवॉल के कार्य शीघ्र पूरे करने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि फैमिली आईडी की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी बीईओ को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निपुण भार मिशन के तहत बच्चों के अधिगम स्तर, डीबीटी स्थिति, दिव्यांग नामांकन व विद्यालय में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय व विद्युत जैसी सुविधाओं की समीक्षा की गई है। आउट ऑफ स्कूल बच्चों की जानकारी कर उनकी उम्र के हिसाब से कक्षा में नामांकन कराया जाएगा।