पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   TET: Exam to be held from July 2 to 4; 1,584 candidates to appear

टीईटी : दो से चार जुलाई तक चलेगी परीक्षा, शामिल होंगे 1584 परीक्षार्थी

Tue, 30 Jun 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
TET: Exam to be held from July 2 to 4; 1,584 candidates to appear
- बनाए गए चार परीक्षा केंद्र, चार सेक्टर व चार स्टैटिक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात
विज्ञापन


- 150 शिक्षक व 32 शिक्षणेत्तर कर्मी कराएंगे परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने के लिए अफसर तैयारियों में जुटे हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा दो से चार जुलाई तक होनी है। इसमें कुल 1584 परीक्षार्थी शामिल होने हैं। इसके लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही चार सेक्टर व चार स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा कराने के लिए 150 शिक्षक व 32 शिक्षणेत्तर कर्मी तैनात किए गए हैं।
डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा दो, तीन व चार जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से 12.00 बजे तक एवं अपराह्न 2:30 बजे 5.00 बजे तक जनपद के चार परीक्षा केंद्रों पर होगी। पांच मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा।
विज्ञापन

सभी परीक्षा तिथियों में कुल 1,584 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों के सभी कमरों में सीसीटीवी क्रियाशील रहेंगे। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर रहेंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के रोड आदि का पहले से भ्रमण करेंगे, ताकि केंद्र पर पहुंचने में देरी न हो। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन एवं आईटी गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस कर्मी अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए तैनात रहेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा के सकुशल संचालन के लिए प्रश्न पत्रों का रखरखाव एवं क्रियाविधि आदि से संबंधित वीडियो को प्ले करके समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ये हैं परीक्षा केंद्र

टीईटी परीक्षा के लिए मुख्यालय में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और इस्लामिया इंटर कॉलेज हमीरपुर बनाए गए हैं। इनमें पांच पालियों में परीक्षा संपन्न करायी जाएंगी। साथ ही केंद्रों पर व्यवस्थापकों से समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा केंद्रों पर आवश्यकतानुसार स्टाफ व आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed