{"_id":"6a440907b14c83d1460bd03f","slug":"water-electricity-and-health-services-in-shambles-complaints-raised-at-the-village-meeting-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141985-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पानी, बिजली व स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, चौपाल में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पानी, बिजली व स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, चौपाल में शिकायत
विज्ञापन
फोटो30एचएएमपी- 11चौपाल को संबोधित करते सदर विधायक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो30एचएएमपी- 11चौपाल को संबोधित करते सदर विधायक। संवाद
विधायक ने चौपाल में सुनी शिकायतें, निस्तारण का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मौदहा (हमीरपुर)। ग्राम अरतरा में आयोजित रात्रि जन चौपाल में ग्रामीणों का गुस्सा पानी, बिजली, सिंचाई और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर फूट पड़ा। समस्याओं की लंबी फेहरिस्त सुनने के बाद सदर विधायक मनोज कुमार प्रजापति ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। चौपाल से नदारद अधिकारियों पर नाराजगी जताई।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती हो रही है, जबकि उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिजली बिलों का बोझ भी झेलना पड़ रहा है। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्य अधूरे हैं, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा खराब पड़े नलकूपों को दुरुस्त कराने, पशु सेवा केंद्र अरतरा में पशु चिकित्सक की तैनाती और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित चिकित्सक की नियुक्ति की मांग भी उठाई गई।
विधायक ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वह 25 और 26 जुलाई को स्वयं क्षेत्र का दौरा कर योजनाओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। उन्होंने कहा कि मौके पर व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी और गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। चौपाल में नलकूप और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि बिजली विभाग का कोई अधिकारी कार्यक्रम में नहीं पहुंचा और विडंबना यह रही कि चौपाल के दौरान ही बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
कार्यक्रम में एसडीएम करनवीर सिंह, सीओ राजकुमार पाण्डेय, एडीओ पंचायत अमर सिंह यादव, शिवेंद्र सिंह, विजय शंकर पाण्डेय, महेश शुक्ला, जितेंद्र तिवारी, जितेंद्र कुमार पाल सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में ग्राम प्रधान माहेश्वरी दीन प्रजापति ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।