पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tribute on the death anniversary of Dadabhai Naoroji

Hamirpur News: दादाभाई नौरोजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

Tue, 30 Jun 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tribute on the death anniversary of Dadabhai Naoroji
भरुआ सुमेरपुर। वर्णिता संस्था द्वारा विमर्श विविधा कार्यक्रम के अंतर्गत जिनका देश ऋणी है श्रृंखला में दादाभाई नौरोजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। संस्था के अध्यक्ष डॉ. भवानीदीन ने कहा कि दादाभाई नौरोजी सच्चे राष्ट्रभक्त और महान समाज सुधारक थे, जिनका योगदान देश कभी नहीं भूल सकता। बताया कि शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित कर दिया। वे स्वतंत्रता आंदोलन के प्रेरणास्रोत रहे तथा युवाओं को देशहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे। वे ब्रिटिश संसद के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय भी थे। कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, बाबूलाल, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रामनारायण सोनकर, दयाराम सोनकर, होरीलाल, सतेंद्र और अजय गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed