सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Smart meter balance, yet house remains dark

Hamirpur News: स्मार्ट मीटर में बैलेंस, फिर भी घर में अंधेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Smart meter balance, yet house remains dark
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। रामलीला मैदान में शुक्रवार को स्मार्ट मीटर जागरूकता महाकैंप का आयोजन किया गया। स्मार्ट मीटर में अनियमितता से परेशान उपभोक्ताओं ने बिजली अधिकारियों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बैलेंस होने के बाद भी बिजली कट रही है।
Trending Videos


डेढ़ लाख की आबादी वाले नगर में 18 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। निगम की ओर से बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अभी तक आठ हजार स्मार्ट मीटर लगे हैं प्रीपेड में बदल दिया है। स्मार्ट मीटर के भारी भरकम बिल, बिजली कट आदि समस्याओं को लेकर उपभोक्ता दिन भर विभाग के चक्कर लगाते हैं। शिविर में समस्या लेकर पहुंचे रज्जन, रंजीत, महेश, विमला, अजय कुमार आदि ने बताया कि उनके यहां प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। ओवर बिलिंग की समस्या से परेशान हैं। बताया कि विभाग की ओर से कोई सही जानकारी नहीं दी जा रही है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए कैंप आयोजित किया गया। अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि कैंप में 108 शिकायतें आईं। जिनमें 44 का मौके पर समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------





सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि प्रीपेड मीटर में 1065 रुपये बैलेंस है। इसके बावजूद रात में लाइट काट दी गई। सुबह कैंप की जानकारी होने पर समस्या लेकर पहुंचे। आरोप लगाया कि जवाब मांगने पर वहां मौजूद अधिकारी ने एफआईआर लिखाने की धमकी दी है।

----------------





अतरौलिया मोहल्ला निवासी फूलकुंवर ने बताया कि उनके पति महेश कुमार के नाम से बिजली का कनेक्शन है। उनके आवास में प्रीपेड मीटर लगा दिया गया है। बुधवार को 5 सौ रुपये बिल जमा करने गईं थीं। जहां उनसे एक हजार रुपये जमा कराए गए। जिसके बावजूद बृहस्पतिवार सुबह उनकी लाइट बंद हो गई।







नए प्रीपेड मीटरों के बिलों पर उपभोक्ताओं का हंगामा

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के उपखंड कार्यालय में शुक्रवार को बिजली विभाग के नए प्री-पेड स्मार्ट मीटरों के नियमों और बढ़े हुए बिलों के विरोध में उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में लोग कार्यालय पहुंचे और गुस्सा जाहिर किया।
सुबोध गुप्ता, नीरज कुमार, मुशीर खान, नवल किशोर आदि उपभोक्ताओं का आरोप है कि मीटर लगने के बाद गलत बिलिंग हो रही है तथा अत्यधिक शुल्क लगाया जा रहा है, जिससे आम जनता आर्थिक रूप से परेशान है। उन्होंने कहा कि विभाग के नए नियम पारदर्शी नहीं हैं और बिना जांच के मनमाने बिल थोपे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। हंगामे की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उपभोक्ताओं को जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीओ आरके वर्मा ने बताया कि अप्रैल माह में कुछ बिलों में गड़बड़ी आई है, जिन्हें ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed