सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Talent development competition organized among intermediate studentsTalent development competition organized among intermediate students

Hamirpur News: इंटरमीडिएट छात्रों के बीच प्रतिभा उन्नयन प्रतियोगिता आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 14 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Talent development competition organized among intermediate studentsTalent development competition organized among intermediate students
विज्ञापन
हमीरपुर। ओम हरिहर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के बीच प्रतिभा उन्नयन प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसका उद्देश्य छात्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता और रुचि जगाना है।
Trending Videos


जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेजों में वर्तमान सत्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए शुक्रवार को सामान्य ज्ञान आधारित प्रतियोगिता कराई गई। मधु महाराज इंटर कॉलेज, मां गीता महेश्वरी इंटर कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज, गायत्री बालिका इंटर कॉलेज, परम हंस इंटर कॉलेज, रोटी राम महाराज इंटर कॉलेज, गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज, मौनी बाबा इंटर कॉलेज, दुलीचंद्र पाल इंटर कॉलेज, डाल सिंह इंटर कॉलेज आदि संस्थानों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्वामी प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा संचालन में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सरिता दुबे, डॉ. सूरज सिंह, डॉ. अमित नामदेव, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. नीतू सिंह, नईम बख्श, अजीत सिंह, त्रिभुवन देव, श्यामेंद्र सिंह, संदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि प्रवक्ताओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed