सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   85% of cold storages are full, potatoes are being sold in the market for four to six rupees per kg.

Hapur News: 85 फीसदी शीतगृह भरे, मंडी में चार से छह रुपये किलो बिक रहा आलू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
85% of cold storages are full, potatoes are being sold in the market for four to six rupees per kg.
दिल्ली रोड स्थित कोल्ड स्टोर के बाहर खड़े आलू से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली। संवाद - फोटो : संग्रामपुर ​स्थित कालिकन धाम।
विज्ञापन
हापुड़। जिले में आलू की मिट्टी पलीत हो रही है। मंडी में महज चार से छह रुपये किलो तक आलू बिक रहा है। शीतगृह भी 85 फीसदी तक भर गए हैं। जबकि खेतों में अभी भी करीब 20 फीसदी फसल की खोदाई बाकी है। बाहर से डिमांड कम मिलने के कारण मंडी में पिछले दस दिन में 50 रुपये प्रति बैग तक दाम घट गए हैं।
Trending Videos

उद्यान विभाग के अनुसार जिले में इस साल आलू का रकबा 4500 हेक्टेयर के पार है, जोकि पिछले सालों से करीब 300 हेक्टेयर अधिक है। इसके अलावा विभिन्न कंपनियों ने बड़े पैमाने पर आलू की कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग कराई है। पिछले एक सप्ताह से बरसात के कारण खोदाई बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 20 शीतगृह हैं, जिनमें भंडारण 85 फीसदी तक हो गया है। छोटे शीतगृह लगभग भर चुके हैं, बरसात होने के बावजूद शीतगृहों के बाहर लंबी लाइनें हैं। इसका प्रमुख कारण आलू के दामों में लगातार गिरावट होना है। हापुड़ सब्जी मंडी के अध्यक्ष ब्रिजेश त्यागी ने बताया कि पिछले दस दिन में आलू के दाम 50 रुपये प्रति बैग तक कम हो गए हैं।
मंडी में हाईब्रिड आलू 200 और चिप्सौना आलू का बैग 300 से 350 रुपये तक बिक रहा है। हालांकि फुटकर में अभी भी दुकानदार आलू दस रुपये प्रति किलो तक बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed