{"_id":"6a650f2ca2b70af6010547b4","slug":"accused-arrested-for-attacking-a-young-man-with-an-iron-rod-hapur-news-c-135-1-hpr1001-145481-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: युवक पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: युवक पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हाफिजपुर थाना पुलिस ने पकड़ा आरोपी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजपुर। थाना पुलिस ने गांव बड़ौदा सिहानी में 23 जुलाई की शाम युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर युवक पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस अब घटना में फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
गांव निवासी बिलाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 23 जुलाई की शाम करीब पांच बजे गांव का ही कामिल उनके घर आया था। आरोप है कि आरोपी उनके पिता खालिद व भाई आदिल को अपनी डेयरी पर ले गया और जबरन उनसे ट्रैक्टर ट्रॉली से गोबर फेंकवाने लगा। मना करने पर आरोपी उनके पिता व भाई के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई नसरत व परिवार के हाजी कय्यूम व इसके पुत्र अफजाल को यहां बुला लिया।
आरोप है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से उसके भाई पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी उनके पिता व भाई को जान से मारने की धमकी देकर यहां से फरार हो गया। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि घटना में शामिल अफजाल को गांव मोरपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य तीन फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।