{"_id":"6a650f9880c6032cca05eb2a","slug":"tea-vendor-beaten-and-left-bloodied-after-asking-for-money-owed-hapur-news-c-135-1-hpr1001-145489-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: उधार के रुपये मांगने पर चाय विक्रेता को पीटकर लहूलुहान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: उधार के रुपये मांगने पर चाय विक्रेता को पीटकर लहूलुहान किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित मोहल्ला शिवपुरी निवासी चाय विक्रेता मनोज अग्रवाल ने एक युवक पर उधार के रुपये मांगने पर उसे जमकर पीटकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। चाय विक्रेता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है।
मनोज अग्रवाल ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि वह रेलवे रोड इंडियन बैंक के पास चाय की दुकान चलाते हैं। उनके मोहल्ला पटेलनगर निवासी एक युवक पर चाय के करीब चार हजार रुपये उधार हैं। बार-बार तकादा करने पर युवक उनके रुपये नहीं दे रहा है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्होंने युवक से अपने उधार के रुपये मांग लिए।
इससे गुस्साये युवक ने दोपहर करीब 12 बजे उनकी दुकान पर पहुंचकर उन्हें जमकर पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लहूलुहान अवस्था में वह कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि चाय विक्रेता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।