फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Energy corporation steps up safety measures on Kanwar routes.

Hapur News: कांवड़ मार्गों पर ऊर्जा निगम ने बढ़ाए सुरक्षा इंतजाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Energy corporation steps up safety measures on Kanwar routes.
पिलखुवा में ऊर्जा निगम ने विद्युत खंभों पर लगाया पिन्नी का सुरक्षा कवच।संवाद
पिलखुवा। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए ऊर्जा निगम ने देहपा रोड, हाइवे और शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं। बिजली के खंभों के नीचे सुरक्षा पिन्नी लगाई जा रही है, जबकि ढीले तारों और अन्य तकनीकी कमियों को भी दूर कराया जा रहा है। निगम की टीमें लगातार कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य करा रही हैं।
विज्ञापन

हजारों शिव भक्तों की आवाजाही को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जहां भी बिजली व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी मिल रही है, वहां तत्काल मरम्मत कराई जा रही है ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान देहपा रोड, हाइवे और शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी मार्गों पर ऊर्जा निगम की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed