फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpr

Hapur News: जिले में 6.5 करोड़ की लागत से होगा पांच लघु सेतु का निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
hpr
हापुड़। जिले में जल्द ही पांच लघु सेतुओं का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त और जर्जर हो चुके पुराने लघु सेतुओं के स्थान पर नए सेतु बनाने की योजना तैयार की है। इन परियोजनाओं पर लगभग 6.5 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में गढ़मुक्तेश्वर, सिंभावली और हापुड़ क्षेत्र में कुल पांच लघु सेतु बनाए जाएंगे। इनमें गढ़मुक्तेश्वर और सिंभावली में एक-एक सेतु का निर्माण प्रस्तावित है, जबकि हापुड़ क्षेत्र में दो नए सेतु बनाए जाएंगे। लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े पुराने सेतुओं के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी बढ़ जाती है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन में कठिनाई होती है। नए सेतु बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था भी मजबूत होगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed