फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ganga flowing just 6 cm below the warning mark; concern in the Khadar region.

Hapur News: चेतावनी से महज छह सेमी नीचे बह रही गंगा, खादर क्षेत्र में चिंता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ganga flowing just 6 cm below the warning mark; concern in the Khadar region.
जलस्तर कम होने से ब्रजघाट में थमा गंगा का उफान। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

शनिवार को गंगा का जलस्तर 198.27 मीटर (समुद्र तल से) दर्ज किया गया जो चेतावनी निशान 198.33 मीटर से महज छह सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचने से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादर के गांव कुदैनी की मढ़ैया निवासी गजेंद्र सोलंकी ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढऩे पर सबसे पहले उनके गांव में पानी पहुंचता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बैराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी रहा और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होती रही तो आने वाले दिनों में जलस्तर चेतावनी निशान को पार कर सकता है।
ऐसे में प्रशासन से समय रहते आवश्यक तैयारियां और राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed