{"_id":"6a650fcc231c309ad90eefd1","slug":"hpr-hapur-news-c-135-1-hpr1006-145463-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कॉलेज परिसर में छात्र पर हमला, 30 हजार रुपये गायब होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कॉलेज परिसर में छात्र पर हमला, 30 हजार रुपये गायब होने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के संस्कार कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बाइक हटाने के विवाद में छात्र पर हमला कर दिया गया। मारपीट में छात्र घायल हो गया। घटना के दौरान 30 हजार रुपये गायब होने का भी आरोप है।
हापुड़ के गद्दा पारा निवासी मोहम्मद कैफ अब्बासी ने बताया कि उनका भाई मोहम्मद कामरान अब्बासी संस्कार कॉलेज ऑफ फार्मेसी में द्वितीय वर्ष का छात्र है। 22 जुलाई की शाम कॉलेज परिसर में बाइक हटाने को लेकर निशांत तोमर, करण और अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। हमले में उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
शोर सुनकर कॉलेज स्टाफ मौके पर पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल छात्र को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान कॉलेज फीस के लिए रखे 30 हजार रुपये भी गायब हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।