सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Demand for implementation of UGC rules

Hapur News: यूजीसी नियम लागू करने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Demand for implementation of UGC rules
विज्ञापन
हापुड़। यूजीसी नियम लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में धरना दिया। इस दौरान मांग को लेकर नारेबाजी भी की गई। मौके पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ईला प्रकाश को सौंपा।
Trending Videos

जिला संयोजक नंद किशोर सैनी ने बताया कि जाति आधारित जनगणना और ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर भाजपा द्वारा ओबीसी के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। इसके खिलाफ, एससी/एसटी, ओबीसी के समर्थन में सख्त यूजीसी नियम लागू करने के समर्थन व 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त करने के समर्थन में राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कैबिनेट में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना का फैसला करने के बावजूद भी जनगणना नोटिफिकेशन में ओबीसी की जातियों का कॉलम नहीं दिया गया है। इस साल से होने वाली राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी का व जाति का कॉलम बढ़ाया जाए।
पहले कमजोर यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बनाना और फिर सुप्रीम कोर्ट में कमजोर पैरवी करके उस पर भी रोक लगवाना एससी-एसटी ओबीसी के साथ धोखेबाजी है।
इस दौरान कमल सिंह, दीपक शंकर, प्रशांत, कुनाल, पुष्पेंद्र कुमार, बरहम सिंह, बबलू सिंह, ओमवती, प्रसादी लाल, बबलू गौतम, ब्रजपाल, शीशपाल, मनोज कुमार, रंजीत, सतीश पाल, राजेंद्र, विनोद, मुकेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed