सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Eid is today; prayers will be held in 53 mosques along with the Idgah.

Hapur News: ईद आज, ईदगाह के साथ 53 मस्जिदों में भी होगी नमाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Eid is today; prayers will be held in 53 mosques along with the Idgah.
विज्ञापन
हापुड़। ईद शनिवार को (आज) मनाई जाएगी। ईद पर ईदगाह समेत शहर की 53 मस्जिदों में नमाज होगी। बुलंदशहर रोड स्थित ईदगाह पर सुबह आठ बजे नमाज अदा की जाएगी। जबकि जामा मस्जिद पर सुबह 8:15 बजे नमाज होगी। ईदगाह कमेटी ने लोगों से सड़कों पर नमाज अदा न करने की अपील की है।
Trending Videos

ईदगाह इमाम व उस्ताद जामिया अरबिया खादिमूल इस्लाम मुफ्ती मकसूद आलम ने बताया कि 21 मार्च को ईद की नमाज की जाएगी।

सुरक्षा के कड़े रहेंगे प्रबंध, रूट रहेगा डायवर्ट
ईद की नमाज के दौरान जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। मिश्रित आबादी क्षेत्रों में जहां प्रर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, वहीं शुक्रवार को भी पुलिस ऐसे इलाकों में गश्त करती रही। बुलंदशहर रोड पर सुबह आठ बजे से ईदगाह पर नमाज पढ़ी जाएगी। ऐसे में सुबह के समय नमाज समाप्त होने तक इस रोड पर वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा और वाहनों को बाईपास से होकर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed