{"_id":"69b280df0ec24894d90edf83","slug":"electronics-shopkeeper-murdered-in-hapur-blood-soaked-body-found-lying-in-the-warehouse-above-the-shop-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार की गला रेतकर हत्या, दुकान के ऊपर बने गोदाम में पड़ा मिला खून से लथपथ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार की गला रेतकर हत्या, दुकान के ऊपर बने गोदाम में पड़ा मिला खून से लथपथ शव
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार
हापुड़ के बाबूगढ़ इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दुकान के ऊपर बने गोदाम में दुकानदार का खून से लथपथ शव पड़ा मिला है।
Electronics shopkeeper
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना इलाके के बछलौता रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में हमलावरों ने दुकानदार की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए। दुकानदार का खून से लथपथ शव उनकी दुकान के ऊपर बने गोदाम में पड़ा मिला।
दुकानदार की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मूलरुप से गांव अयादनगर उत्तरी निवासी विनोद (42) अपनी पत्नी रेखा, पुत्र अभिषेक व अभय के साथ पिछले कई वर्षों से कस्बा बाबूगढ़ छावनी स्थित मोहल्ला संस्कार कॉलोनी में रह रहे थे।
कस्बा बाबूगढ़ छावनी से बछलौता जाने वाली रोड पर उनकी अभय इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। दुकान के ऊपर उन्होंने एक गोदाम भी बनाया हुआ है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात विनोद अपनी दुकान बंद कर यहीं सो गए थे।
Trending Videos

बृहस्पतिवार की सुबह घर न लौटने पर उनकी पत्नी रेखा व पुत्र अभिषेक व अभय को उनकी चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने विनोद को फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इसके बाद तीनों दुकान पर पहुंचे तो विनोद उन्हें यहां नहीं मिला।
दुकान के ऊपर बने गोदाम पर जाकर देखा तो यहां का नजारा खौफनाक था। विनोद का खून से लथपथ शव गोदाम में जमीन पर पड़ा मिला। का शव दुकान के ऊपर बने गोदाम में खून से लथपथ मिला। हमलावरों ने विनोद की गला रेतकर हत्या कर दी थी।
विनोद को खून से लथपथ देख उनकी पत्नी रेखा, पुत्र अभिषेक व अभय में कोहराम मच गया। विनोद की हत्या की सूचना परिजनों ने पुलिस व मोहल्लेवासियों को दी। सूचना पर सीओ वरुण मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह फोरेंसिक टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
इसी बीच सैंकड़ों की संख्या में लोग भी यहां पहुंच गए। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा भी पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।