{"_id":"69b1a320892b67d60e0cae5b","slug":"leopard-spotted-near-canal-in-khudaliya-village-panic-grips-the-area-hapur-news-c-306-1-gha1004-120783-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गांव खुडलिया में रजवाहे के पास दिखा तेंदुआ, दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गांव खुडलिया में रजवाहे के पास दिखा तेंदुआ, दहशत का माहौल
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया के जंगल में तेंदुए के निशान तलाशते वन विभाग के कर्मी। स्रोत वि
विज्ञापन
सिंभावली। गांव खुडलिया में रजवाहे के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। बुधवार को खेतों में मटर तोड़ने गईं महिलाओं ने तेंदुआ। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
ग्रामीणों के अनुसार बुधवार सुबह कुछ महिलाएं खेतों में मटर तोड़ने के लिए गई थीं। इसी दौरान उन्हें रजवाहे के पास एक तेंदुआ दिखाई दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के किसान और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों ने तेंदुए को नहर की ओर जाते हुए भी देखा।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी गांव पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। वन कर्मियों ने संदिग्ध स्थानों पर तेंदुए के पंजों के निशान भी लिए और आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी है। तेंदुए की सूचना के बाद गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। कई किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं, जबकि महिलाओं और बच्चों को भी घरों से बाहर निकलने में डर लग रहा है।
वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि टीम को भेजकर जांच कराई गई है, लगातार गश्त के आदेश दिए हैं। वहीं, ग्रामीणों से कहा है कि बिना समूह खेतों पर न जाएं।
Trending Videos