{"_id":"69b1a3416fecdbcbb100ac6d","slug":"si-recruitment-the-exam-will-be-held-on-march-14-and-15-at-eight-centers-in-the-district-and-the-centers-will-be-equipped-with-jammers-hapur-news-c-135-1-hpr1002-138239-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई भर्ती:जिले के आठ केंद्रों पर 14, 15 मार्च को होगी परीक्षा, जैमर से लैस होंगे केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई भर्ती:जिले के आठ केंद्रों पर 14, 15 मार्च को होगी परीक्षा, जैमर से लैस होंगे केंद्र
विज्ञापन
यूपीएसआई परीक्षा को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम व एसपी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। यूपी एसआई भर्ती को लेकर जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 14 और 15 मार्च को 14440 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्र सीसीटीवी और जैमर से लैस होंगे। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को जोन व सेक्टर में बांट दिया गया है। डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि नौ परीक्षा केंद्र पर दो दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी। सभी नौ केंद्रों को तीन जोन में बांटा गया है। हर केंद्र पर कंट्रोल-रूम, सीसीटीवी निगरानी और जैमर लगाए गए ताकि मोबाइल/डिवाइस से नकल न हो। तय समय पर ही अभ्यर्थियों को सेंटर पर पहुंचना होगा। स्टाफ की ट्रेनिंग करा दी गई है। कॉलेजों के बाहर क्यूआर कोड की भी व्यवस्था होगी। प्रतिबंधित चीजों को केंद्र पर नहीं ले जाया जा सकेगा।
पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने कहा की लगभग 200 पुलिसकर्मी, पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट/सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं। एएसपी विनीत भटनागर को नोडल अधिकारी नामित किया है। कंट्रोल-रूम से लाइव मॉनिटरिंग करेंगे।
-- -
जिले के इन केंद्रों पर होगी परीक्षा-
हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर्य कन्या पाठशाला , चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज (बुलंदशहर रोड), श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज व श्री चंडी विद्यालय (पिलखुवा), मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुवा पर परीक्षा होगी।
-- --
-हर पाली में ३६०० छात्र देंगे परीक्षा-
जिले के सभी 9 केंद्रों पर हर पाली में 3600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दोनों दिन में कुल 14440 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सात विद्यालयों में 480 और दो केंद्रों पर 280 छात्रों की प्रत्येक पाली में परीक्षा होगी।
-- -
कोट
जिले के सभी नौ केंद्रों पर यूपी एसआई की परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराई जाएगी। तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों को जैमर से लैस किया जाएगा।-- -अभिषेक पांडेय, जिलाधिकारी।
Trending Videos
समीक्षा के दौरान बताया गया कि नौ परीक्षा केंद्र पर दो दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी। सभी नौ केंद्रों को तीन जोन में बांटा गया है। हर केंद्र पर कंट्रोल-रूम, सीसीटीवी निगरानी और जैमर लगाए गए ताकि मोबाइल/डिवाइस से नकल न हो। तय समय पर ही अभ्यर्थियों को सेंटर पर पहुंचना होगा। स्टाफ की ट्रेनिंग करा दी गई है। कॉलेजों के बाहर क्यूआर कोड की भी व्यवस्था होगी। प्रतिबंधित चीजों को केंद्र पर नहीं ले जाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने कहा की लगभग 200 पुलिसकर्मी, पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट/सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं। एएसपी विनीत भटनागर को नोडल अधिकारी नामित किया है। कंट्रोल-रूम से लाइव मॉनिटरिंग करेंगे।
जिले के इन केंद्रों पर होगी परीक्षा-
हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर्य कन्या पाठशाला , चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज (बुलंदशहर रोड), श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज व श्री चंडी विद्यालय (पिलखुवा), मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुवा पर परीक्षा होगी।
-हर पाली में ३६०० छात्र देंगे परीक्षा-
जिले के सभी 9 केंद्रों पर हर पाली में 3600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दोनों दिन में कुल 14440 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सात विद्यालयों में 480 और दो केंद्रों पर 280 छात्रों की प्रत्येक पाली में परीक्षा होगी।
कोट
जिले के सभी नौ केंद्रों पर यूपी एसआई की परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराई जाएगी। तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों को जैमर से लैस किया जाएगा।