सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Samreen was murdered by slitting her throat, police tightened the noose on her husband

Hapur News: गला काटकर की गई समरीन की हत्या, पति पर कसा पुलिस ने शिकंजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Samreen was murdered by slitting her throat, police tightened the noose on her husband
मृतक समरीन। c
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। गांव फुलड़ी में मंगलवार को गन्ने के खेत से मिले शव की शिनाख्त पिलखुवा निवासी समरीन (23) के रूप में हुई है। समरीन की हत्या गला काटकर की गई। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस ने इस मामले में समरीन के पति पर शिकंजा कस दिया है। समरीन के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos

समरीन के पिता नफीस ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी ने 5 जनवरी 2026 को बागपत जिले के सिंघावली अहीर क्षेत्र निवासी आकिब के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार समरीन ने ससुराल में की जा रही प्रताड़ना के बारे में परिजनों को फोन पर बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नफीस ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी पिलखुवा में उनसे मिलने आई थी। इसके बाद वह वापस चली गई और फिर उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। जब उन्होंने दामाद आकिब से बात करने की कोशिश की तो बात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने ससुराल पक्ष से जानकारी लेने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसी बीच 10 मार्च को सूचना मिली कि गांव फुलड़ी में गन्ने के खेत से एक महिला का शव मिला है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान बेटी समरीन के रूप में की। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या की है।
तीन मार्च को हत्या करके फेेंक दिया शव
पुलिस के अनुसार निकाह के बाद से ही आकिब और समरीन में कलह रहने लगा था। ऐसी आशंका है कि तीन मार्च को आकिब, समरीन को परिजनाें से मिलाने के लिए पिलखुवा आया था। इसके बाद जब वह उसे वापस ले जा रहा था, तो दोनों में एक बार फिर विवाद हो गया। ऐसे में वह उसे घुमाने के बहाने गढ़ की ओर ले गया और गांव फुलड़ी के जंगल में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed