सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir lodged in kidnap

Hapur News: किशोरी के अपहरण का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 01 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
fir lodged in kidnap
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र मोदीनगर रोड स्थित मोहल्ला निवासी महिला ने कुछ लोगों पर उनकी नाबालिग पुत्री को अगवा करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos

महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि दिल्ली फाटक के पास ओवर ब्रिज के नीचे उनकी मूंगफली की रेहड़ी है। 16 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे उनकी 16 वर्षीय पुत्री रेहड़ी पर मौजूद थी। आरोप है कि नाजिम निवासी मोहल्ला लक्ष्मण गंज पजाया चौकी सीकरी गेट जिला चंदौसी हालपता मोहल्ला कासिमपुरा हापुड़ उनकी पुत्री को अगवा कर ले गया। काफी देर बाद न लौटने पर उन्होंने पुत्री को आसपास तलाश किया लेकिन पुत्री का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि आरोपी नाजिम अपने उसका भाई नासिर, फिदरस, उसकी भाभी शकीना व उसकी मां जैबुनिशा के साथ मिलकर उनकी पुत्री को अगवा कर ले गए थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने व उनकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि 22 अक्तूबर को भी आरोपी उनकी पुत्री को अगवा कर ले गए थे।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर नाजिम, नासिर, फिदरस, शकीना व जैबुनिशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed