सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hightension current in house

Hapur News: अपनाघर कॉलोनी में दौड़ा करंट, विद्युत उपकरण फुंके

संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 01 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
hightension current in house
विज्ञापन
हापुड़। उपखंड प्रथम के अपनाघर कॉलोनी में उपभोक्ताओं को बिना सूचना दिए शनिवार की शाम ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने लीड बदलने का कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान गलत तार जोड़ने से हाईटेंशन करंट दौड़ पड़ा। इससे घरों में लगे लाखों के उपकरण फुंक गए।
Trending Videos

अपनाघर कॉलोनी निवासी रामकुमार सैनी ने बताया कि मोहल्ले में जर्जर लाइन को बदलने का कार्य ऊर्जा निगम के कर्मचारियों द्वारा शनिवार को किया जा रहा था। इस दौरान मोहल्ले की बिजली बाधित कर दी गई, जबकि इससे पूर्व हमें कोई सूचना भी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना सूचना ही मोहल्ले की बिजली दोपहर दो से रात दस बजे तक बंद रखी गई। रात में जैसे ही आपूर्ति सुचारू की तो हाईटेंशन करंट दौड़ पड़ा। इस कारण बहुत से घरों में लगे टीवी, पानी की मोटर, ओवन, लाइटें आदि उपकरण फुंक गए। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई।

रविवार को बिजली निगम के अधिकारियों से मिलकर शिकायत करनी चाही, लेकिन कोई मिला ही नहीं। फोन पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। उनके नुकसान की भरपाई कराई जाए। यदि सुनवाई नहीं होती है तो डीएम से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed