सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   road construct from 6.29 crores

Hapur News: गढ़ में चार मार्गों का 6.29 करोड़ से होगा निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 01 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
road construct from 6.29 crores
विज्ञापन
हापुड़। चीनी मिल को जोड़ने वाले चार मार्गों का नवनिर्माण कराया जाएगा। गढ़ क्षेत्र में 8.4 किलोमीटर लंबे इन मार्गों का 6.29 करोड़ से निर्माण होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजे हैं।
Trending Videos

लोक निर्माण विभाग गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में 1.90 किलोमीटर लंबे गढ़ वेयर हाउस से कुदैनी वाया रामपुर-न्यामतपुर मार्ग का 1.42 करोड़, दो किलोमीटर लंबे हैदरपुर रजवाहे के पुल से खलासी के पुल तक 1.50 करोड़, दो किलोमीटर लंबे हिरणपुरा प्राथमिक विद्यालय के चौराहे से पौपाई नेशनल हाईवे तक 1.50 करोड़, 2.50 किलोमीटर लंबे कुराना से पोटा कबूलपुर मार्ग का 1.87 करोड़ से नवनिर्माण कराया जाएगा। इन मार्गों के निर्माण होने से आसपास के गांवों के हजारों ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सड़कों के निर्माण को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद हे कि जल्द प्रस्ताव पास होंगे। बजट मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed