{"_id":"697f8bcb1f6e9062b10d0384","slug":"jan-arogya-mela-hapur-news-c-135-1-hpr1002-136522-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जन आरोग्य मेलों में पहुंचे 1800 मरीज, चर्म रोगी रहे अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जन आरोग्य मेलों में पहुंचे 1800 मरीज, चर्म रोगी रहे अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इनमें मौसम बदलने से बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम समेत अन्य बीमारियों के करीब 1800 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
आरोग्य मेलों में चिकित्सकों ने बताया कि तापमान के उतार-चढ़ाव से त्वचा रोग बढ़ रहा है। रविवार को त्वचा रोग के 240, बुखार के 90, खांसी के 130, कान और गले में परेशानी के 55 मरीज पहुंचे। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं भी जांच के लिए पहुंचीं। सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि जन आरोग्य मेलों में स्कैबीज व फंगल इंफेक्शन वाले मरीज अधिक रहे।
उन्होंने बताया कि रेपिड किट के जरिए जांच भी मरीजों की जांच की गई। हालांकि कुछ मरीज टाइफाइड के मिल रहे हैं। डेंगू के मरीज अभी नहीं मिले हैं। जन आरोग्य मेलों में कुछ मरीज हड्डी दर्द और आंखों में समस्या लेकर भी पहुंचे। इन मरीजों को दवाएं देकर सीएचसी में एक्सरे कराने की भी सलाह दी गई। सभी मेलों में 1800 से ज्यादा मरीज उपचार कराने आए।
Trending Videos