सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Five-year-old child falls from roof in Hapur; dies during treatment at hospital

UP: हापुड़ में छत से गिरा पांच वर्षीय मासूम, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 18 May 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
Five-year-old child falls from roof in Hapur; dies during treatment at hospital
बच्चे की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला शक्तिनगर में एक पांच वर्षीय मासूम छत से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
Trending Videos


मोहल्ला सुमित निवासी यहां अपने परिवार के साथ रहते हैं। 14 मई उनका पांच वर्षीय पुत्र अंश छत पर खेलते-खेलते अचानक नीचे सड़क पर गिर गया और गंभीर घायल हो गया। मासूम के छत से गिरने मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने मोहल्लेवासियों की मदद से बच्चे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। मासूम का अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस को हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed