सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   UP: Car Collides with Nilgai on Ganga Expressway in Hapur; Woman Dies

UP: हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर नीलगाय से टकराई कार, महिला की मौत; तीन अन्य घायल मेरठ रेफर

अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 18 May 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
UP: Car Collides with Nilgai on Ganga Expressway in Hapur; Woman Dies
हापुड़ में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार नीलगाय से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अमरोहा से मेरठ की ओर जा रही ब्रेजा कार माधापुर के पास अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार अरविंद त्यागी (40), सुनीता त्यागी (60), पुष्पा (60) और रजनी (30) निवासी ग्राम रामपुरी, मुजफ्फरनगर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरखोदा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को परिजन उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
Trending Videos


हादसे में नीलगाय की भी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाइड्रा की मदद से हटवाकर थाने भेज दिया है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है अन्य लोगों का उपचार अस्पताल में परिजनों द्वारा कराया जा रहा है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed