सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lawyers Protest Against Tehsildar Boycott Work Alleging Arbitrary Conduct Here is What the Tehsildar Said in H

Hapur : तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मनमानी के आरोप में कार्य बहिष्कार, तहसीलदार ने कही ये बात

संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
सार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ खुलकर विरोध प्रदर्शन किया।
 

Lawyers Protest Against Tehsildar Boycott Work Alleging Arbitrary Conduct Here is What the Tehsildar Said in H
तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ खुलकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर मनमानी और कार्यों में अनावश्यक देरी के आरोप लगाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए और कामकाज से विरत रहे।

Trending Videos


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने दोपहर के भोजन अवकाश के बाद सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार की घोषणा की। इसके बाद सचिव जितेंद्र यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए परिसर में घूम-घूमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार की कार्यशैली के कारण न केवल उन्हें बल्कि वादकारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह ने कहा कि समय से फाइलों का निस्तारण नहीं होता, जिससे आम जनता के जरूरी कार्य लंबित पड़े रहते हैं। कई बार अधिकारियों से मिलने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने बताया कि इससे पहले भी तहसीलदार के खिलाफ हड़ताल की जा चुकी है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। 

तहसीलदार राहुल सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उनके स्तर से कार्यों को नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निपटाया जाता है। कुछ मामलों में अधिवक्ताओं द्वारा अनावश्यक दबाव बनाया जाता है, जो नियमों के विरुद्ध होता है। तहसीलदार ने यह भी कहा कि यदि किसी अधिवक्ता को कोई समस्या है, तो वह सीधे आकर अपनी बात रखें, उसका समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed