पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Minor accused of being forced to drink acid after resisting molestation in hapur

हापुड़ में हैवानियत की हद पार: पहले की नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर चार हैवानों ने पिला दिया तेजाब

Tue, 30 Jun 2026 09:45 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़।
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़। Published by: विकास कुमार Updated Tue, 30 Jun 2026 09:45 PM IST
सार

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि युवक की तहरीर पर कादिर, नाजिम, अब्दुल्ला व सालिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है, जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Minor accused of being forced to drink acid after resisting molestation in hapur
नाबालिग को चार युवकों ने पिलाया तेजाब - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित थाना देहात क्षेत्र के एक गांव में कुछ युवकों पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर नाबालिग किशोरी को तेजाब पिलाने का आरोप है। हालत बिगड़ने पर परिजनों किशोरी को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। भाई की तहरीर पर चार नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

कादिर और नाजिम ने की थी छेड़छाड़
गांव निवासी एक युवक ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिन पहले उसके पड़ोस में रहने वाले कादिर व नाजिम ने दूध की डेयरी पर आते जाते समय उनकी बहन का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। घर पहुंचने पर बहन ने उसे आपबीती सुनाई थी। इस पर उसने सालिम से इसकी शिकायत की थी। आरोप है कि इसी रंजिश में सोमवार की दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे कादिर व नाजिम ने घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार लोगों ने पिलाया तेजाब
इसके बाद आरोपी घर की छत पर चढ़ गए और उसकी बहन को तेजाब पिला दिया। घटना के समय वह अपनी गांव स्थित दूध की डेयरी पर मौजूद थे। बहन को तेजाब पिलाने की सूचना पर वह घर पहुंचा तो बहन ने उसे बताया कि कादिर व नाजिम ने पीछे से आकर उसके तेजाब पिला दिया। इससे वह बेहोश होने लगी। इसी बीच उसे लगा कि अब्दुल्ला व सालिम आरोपियों के साथ मौजूद थे। 

विज्ञापन

नाबालिग की हालत गंभीर
आरोप है कि इन चारों आरोपियों ने एक साथ मिलकर उसे तेजाब पिलाया। इतना ही नहीं जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर यहां से फरार हो गए। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसने परिजनों के साथ बहन को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस का बयान
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि युवक की तहरीर पर कादिर, नाजिम, अब्दुल्ला व सालिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है, जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed