{"_id":"69c03415d97df391fb0a3a83","slug":"nine-thousand-consumers-of-mahendra-gas-agency-are-upset-after-the-shifting-hapur-news-c-135-1-hpr1005-138768-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शिफ्टिंग के बाद महेंद्र गैस एजेंसी के नौ हजार उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शिफ्टिंग के बाद महेंद्र गैस एजेंसी के नौ हजार उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर लेने के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। महेंद्र गैस एजेंसी के सील होने के बाद शिफ्ट हुए करीब नौ हजार उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हुई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि दूसरी एजेंसी द्वारा कोटा पूरा होने की बात कहकर उन्हें सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है, जबकि कई को अभी यही जानकारी नहीं मिल रही है कि उनका कनेक्शन तीन में से किस एजेंसी पर शिफ्ट हुआ है।
वहीं, रविवार को एक बार फिर मोहल्ला कविनगर में लाइन में लगने को लेकर उपभोक्ताओं में विवाद हुआ और करीब आधा घंटे तक हंगामा चला।
पिछले दिनों गांव टियाला स्थित महेंद्र गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का मामला सामने आने के बाद करीब आठ दिन पहले एजेंसी के गोदाम और कार्यालय को सील कर दिया था। पूर्ति विभाग के अनुसार इस एजेंसी से करीब नौ हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। आरोप था कि एजेंसी ने फर्जी बुकिंग करके गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की। इस कारण एजेंसी का साल का कोटा भी पूरा हो गया। अब विभाग ने उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसी धारक कार्तिक, वर्णित और जैन गैस पर शिफ्ट कर दिया है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी उपभोक्ता रामकुमार त्यागी, कमल कुमार ने बताया कि बुकिंग कराने पर उन्हें जानकारी दी गई कि पूर्व में ही उन्हें सिलिंडर दिया गया है, जबकि उन्होंने कोई सिलिंडर नहीं लिया है। ऐसे में उनकी बुकिंग नहीं हो रही है।
वहीं, रविवार को अवकाश के बाद भी गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लाइन एक बार फिर देखने को मिली। घंटों के इंतजार के बाद लोगों को सिलिंडर मिल सका।
इंडियन ऑयल ने बुकिंग के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबरः गैस उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए इंडियन ऑयल ने अब नया हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। उपभोक्ता 8927225667 पर मिस्ड कॉल करके और आईवीआरएस के नंबर 8391990070 के जरिये भी सिलिंडर की बुकिंग कर सकते हैं।
Trending Videos