सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Opposition to free trade deal in BKU Janshakti meeting

Hapur News: भाकियू जनशक्ति की बैठक में फ्री ट्रेड डील का विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Opposition to free trade deal in BKU Janshakti meeting
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ में रविवार को भाकियू जनशक्ति की मासिक बैठक हुई। इसमें फ्री ट्रेड डील का विरोध किया गया। इसके अलावा किसानों से एकजुट होने का भी आह्वान किया गया।
Trending Videos


पंचायत के दौरान जिलाध्यक्ष सुधीर चौधरी ने कहा कि मध्य एशिया में दो देशों के बीच चल रहे युद्ध का असर समूचे विश्व पर दिखाई पड़ रहा है। इस युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को डांवाडोल कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थिति में एक सीमा से अधिक यदि कोई देश बाहरी खाद्य पदार्थ, तेल, गैस और अन्य संसाधनों पर निर्भर है, तो इस स्थिति से वह देश उबर नहीं सकता। उन्होंने कहा कि देश के किसानों को एकजुट होकर फ्री ट्रेड डील का विरोध करना चाहिए। इस दौरान सुखवीर सिंह, विरेंद्र गिल, सरजीत सिंह, रामेंद्र सिंधू, जितेंद्र राणा, सोहन सिंधू, शैंकी सिंह, ब्रजपाल सिंह, राजीव, दाताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed